सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने किया भाजपा पर पलटवार, ‘रामजीलाल सुमन’ के समर्थन में उतरे


आगरा। आगरा में समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने एक प्रेस वार्ता कर गिजौली प्रकरण को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बताया कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने गिजौली पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और अधिकारियों से बात करके अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जो लोग गरीबों और कमजोरों पर अत्याचार करते हैं, उनके साथ अपराधियों जैसा ही व्यवहार होना चाहिए।

रामजीलाल सुमन के समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ता

रामजीलाल सुमन पर भाजपा के एक सांसद की टिप्पणी का जवाब देते हुए धर्मेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा नेता उम्र को लेकर दोहरा मापदंड अपनाते हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, “अगर सुमन जी को 75 साल की उम्र में सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए, तो क्या प्रधानमंत्री मोदी जी को भी अपना पद छोड़कर ‘मार्गदर्शक मंडल’ में चले जाना चाहिए?” धर्मेंद्र यादव ने रामजीलाल सुमन को एक संघर्षशील और राजनीतिक प्रतिबद्धता वाले नेता के रूप में बताया।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे झूठ फैलाकर समाज को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि पीड़ित के आंसू पोंछने के बजाय जातीय विभाजन करना भाजपा की राजनीति का आधार क्यों है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में संविधान विरोधी कृत्यों की बाढ़ आ गई है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights