Agra

फतेहाबाद में बंजर भूमि पर पैमाइश, अतिक्रमण पर डीएम की सख्त चेतावनी


आगरा। फतेहाबाद के कान्हापुरा गाँव में गुरुवार को बंजर भूमि की पैमाइश की गई। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की देखरेख में राजस्व विभाग की टीम ने की। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह की शिकायत के बाद यह कदम उठाया गया था, जिसमें भूमि पर अवैध कब्जे की आशंका जताई गई थी।

राजस्व अभिलेखों के आधार पर गाटा संख्या 4 (रकबा 0.2060) वाली भूमि का सीमांकन किया गया और भविष्य में विवाद रोकने के लिए स्थायी निशान लगाए गए। पैमाइश के समय नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार सहित राजस्व विभाग की पूरी टीम और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने बताया कि इस भूमि पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई के लिए प्रशासन का धन्यवाद किया। एसडीएम स्वाति शर्मा ने चेतावनी दी कि अब इस भूमि पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजस्व कर्मचारियों को इस चिन्हित भूमि की नियमित निगरानी करने के भी निर्देश दिए।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights