Agra

आगरा में एनसीसी कैडेट्स ने पूरा किया पहला जंप


आगरा। आगरा के मलपुरा स्थित ड्रॉपिंग जोन में एनसीसी कैडेट्स ने अपना पहला हवाई जंप सफलतापूर्वक पूरा किया। आगरा-जगनेर रोड पर आयोजित इस खास प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 60 कैडेट्स ने हिस्सा लिया, जिनमें 30 लड़कियाँ और 30 लड़के शामिल थे।

एनसीसी के महानिदेशक गुरबीर पाल सिंह ने बताया कि पहली बार जंप करने वाले सभी कैडेट्स में काफी उत्साह था। उन्होंने कैडेट्स के साहस और जज्बे की सराहना की। इस दौरान, महानिदेशक गुरबीर पाल सिंह ने खुद भी कैडेट्स के साथ जंप किया और सभी को प्रोत्साहित किया। उन्होंने ड्रॉपिंग जोन पर की गई सभी सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights