Agra

आगरा में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम


आगरा। आगरा के शमसाबाद मार्ग पर थाना ताजगंज के बहैटा गाँव निवासी 35 वर्षीय राकेश का आज एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। राकेश 13 सितंबर को एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

जानकारी के मुताबिक, राकेश 13 सितंबर की शाम अपनी ससुराल नौफरी गाँव से श्राद्ध का निमंत्रण खाकर लौट रहे थे। रोहता नहर के रास्ते में वे सड़क हादसे का शिकार हो गए। रात 9 बजे परिवार को हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुँचे और राकेश को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया है। मृतक राकेश अपने पीछे पत्नी वीनेश और तीन बच्चों, 15 वर्षीय पुत्र मनीष और दो बेटियों प्रियारजनी को छोड़ गए हैं।

थाना ताजगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाजसेवी विजय सिंह लोधी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights