Agra

फतेहपुर सीकरी के जाजऊ में सीसी सड़क का निर्माण शुरू


आगरा। फतेहपुर सीकरी विकास खंड के गाँव जाजऊ में क्षेत्र पंचायत निधि से सीसी (कंक्रीट) सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। ब्लॉक प्रमुख मंजू गुड्डू चाहर ने रिबन काटकर इस परियोजना का शुभारंभ किया, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

सड़क के बनने से गाँव में आवागमन की समस्या खत्म हो जाएगी और क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी। ब्लॉक प्रमुख मंजू गुड्डू चाहर ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करती रहेंगी।

इस कार्यक्रम में कई प्रमुख व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें बंटी प्रधान, हरप्रसाद नेता, गोविंद प्रधान, लाल सिंह प्रधान, प्रताप नेता, तालेवर प्रधान, बनवारी प्रधान, मांगे लाल, थान सिंह प्रधान, कालू पंडित, दिनेश शर्मा, डॉ. जसराम, मास्टर चंद्रहंस, जोगेंद्र सिंह, संजू सरपंच, प्रदीप डागुर, नरेशचंद, योगेश चौधरी, भीम डागुर, दरोगा सक्सेना और राममूर्ति पंडित शामिल थे।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights