Agra

आगरा में स्मार्ट मीटर पर बवाल, ग्रामीणों ने काम रुकवाया


आगरा। आगरा के विकासखंड जैतपुर की ग्राम पंचायत चौरंगाहार में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मंगलवार को जब विद्युत विभाग की टीम गाँव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुँची, तो ग्रामीणों ने भारी विरोध करते हुए काम को रुकवा दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से बिजली के बिल में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। पहले की तुलना में बिल दोगुना और तिगुना आ रहे हैं, जिससे किसानों और आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा ने बिजली कंपनियों पर निशाना साधते हुए कहा कि कंपनियां स्मार्ट मीटर के जरिए अवैध वसूली कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जबरन मीटर लगाने की कोशिश की गई तो किसान एक बड़ा आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों के विरोध के कारण गाँव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।

ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन और सरकार से यह प्रक्रिया तत्काल रोकने की मांग की है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights