शिक्षक MLC चुनाव: कांग्रेस ने आगरा और मेरठ सीट पर घोषित किए कॉर्डिनेटर


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी शिक्षक एमएलसी चुनावों के लिए कांग्रेस पूरी तरह से कमर कस चुकी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को दो महत्वपूर्ण सीटों, आगरा और मेरठ-सहारनपुर, के लिए कॉर्डिनेटरों के नामों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके संबंध में एक आधिकारिक सूची भी जारी कर दी गई है।

जारी की गई लिस्ट के अनुसार, कांग्रेस ने मेरठ-सहारनपुर सीट पर विक्रांत वशिष्ठ को चुनाव समन्वयक नियुक्त किया है। इसी तरह, आगरा सीट पर पार्टी की ओर से रघुराज सिंह पाल का नाम फाइनल किया गया है।

पार्टी के इस कदम को उत्तर प्रदेश में अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस शिक्षक एमएलसी चुनाव के बाद होने वाले पंचायत चुनावों में भी पूरी ताकत से उतरने की तैयारी में है।

मेरठ में कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि महानगर कांग्रेस कमेटी इस चुनाव को पूरी मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विक्रांत वशिष्ठ का स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और पार्टी हाईकमान का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights