आगरा में बाढ़ का कहर जारी: दूषित पानी और राहत सामग्री में पक्षपात से ग्रामीण परेशान


आगरा। आगरा के जैतपुर क्षेत्र में यमुना नदी की बाढ़ ने कचौरा गाँव के लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद अब ग्रामीणों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ के कारण गाँव के शौचालय और हैंडपंप बुरी तरह प्रभावित हुए हैं, और हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन पर राहत सामग्री के वितरण में पक्षपात का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कई जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री नहीं मिल पाई, जबकि चुनिंदा लोगों को ही सहायता दी गई। रामरतन, बीना देवी, वेद प्रकाश, सोमवती, राम कांति, अर्चना और शकुंतला समेत कई ग्रामीणों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वास्तविक पीड़ित परिवारों को अनदेखा किया गया है।

बाढ़ से प्रभावित लोगों को भारी नुकसान हुआ है और वे सरकार से जल्द से जल्द मुआवजे की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर राहत वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो उनकी मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights