आगरा में चलती कार बनी आग का गोला, शॉर्ट सर्किट से धू-धू कर जली अर्टिगा


आगरा। आगरा में शनिवार देर रात बड़ा हादसा टल गया जब राजा मंडी के पास एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि जब तक फायर ब्रिगेड ने उस पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना थाना लोहामंडी क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शी शादाब पठान ने बताया कि देर रात एक अर्टिगा कार अचानक चलते-चलते आग का गोला बन गई। कार में सवार लोग तुरंत बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई। रात का समय होने के कारण आसपास की दुकानें बंद थीं। राहगीरों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

आग बुझने तक कार बिल्कुल खत्म हो गई थी

आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों तरफ का ट्रैफिक रोकना पड़ा, जिससे आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुँचकर आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

पुलिस भी मौके पर पहुँची और आग बुझने के बाद यातायात को सामान्य कराया। आग लगने का प्रारंभिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस कार मालिक का पता लगा रही है।

सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights