Agra

अछनेरा में टूटी सड़क और जलभराव से लोग परेशान, नगर पालिका ने दिया कार्रवाई का आश्वासन


आगरा। आगरा के अछनेरा नगर पालिका क्षेत्र में कमल कॉलोनी और लाखन कॉलोनी के निवासियों को पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त सड़क और जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बिना बारिश के भी सड़क पर हर वक्त पानी और कीचड़ जमा रहता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर पानी की निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। नालियां टूटी पड़ी हैं, जिससे पानी बहने के बजाय सड़क पर जमा हो जाता है। इस कारण लोगों को एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुँचना पड़ता है। लोगों ने इस समस्या को लेकर नगर पालिका परिषद में कई बार शिकायतें दर्ज कराई हैं, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है।

इस संबंध में अछनेरा चेयरमैन प्रतिनिधि महेंद्र सिंह भगत ने आश्वासन दिया है कि इस समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा, जिससे जलभराव और आवागमन की समस्या खत्म हो जाएगी।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights