आगरा के महालक्ष्मी मंदिर में हादसा, मंदिर के पट बंद, लोगों ने खुद संभाला मोर्चा


आगरा। आगरा के बल्केश्वर स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार को हुए हादसे के बाद मंगलवार को भी स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। मंदिर की रेलिंग और छत का हिस्सा यमुना में गिरने के बाद, मंगलवार को दैनिक भास्कर की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, सभी लोगों को समय रहते बचा लिया गया था, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।

हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर में भक्तों की एंट्री बंद कर दी है और गेट पर ताला लगा दिया है। मंदिर के बाहर पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे। एक पुजारी ने बताया कि जब तक बाढ़ का खतरा टल नहीं जाता और स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक मंदिर के पट भक्तों के लिए बंद रहेंगे।

मंदिर के बाहर बैठी पुलिस और एक पुजारी

बाढ़ का पानी, लोगों को मदद का इंतजार

इस बीच, बल्केश्वर मंदिर के आसपास की कॉलोनियों में यमुना का पानी घुसना जारी है। नाले चोक होने के कारण पानी कॉलोनियों में बैक मार रहा है। हालात से निपटने के लिए स्थानीय लोगों ने बोरों में मिट्टी भरकर दीवारें खड़ी कर दी हैं। जल निकासी के लिए लोग निजी पंपों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्हें नगर निगम या प्रशासन से कोई खास मदद नहीं मिल रही है। लोग खुद ही अपनी सुरक्षा और जल निकासी की व्यवस्था कर रहे हैं। यमुना का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है, जिससे इलाके में मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights