आगरा में मजदूरी के पैसे मांगने पर मजदूर को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल


आगरा। आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में एक मजदूर को अपनी मजदूरी के पैसे मांगना इतना महंगा पड़ा कि उसे बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक ढाबा मालिक और उसका बेटा मिलकर मजदूर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटते दिख रहे हैं।

यह घटना ईदगाह कटघर क्षेत्र की है, जहाँ एक ढाबे पर काम करने वाला मजदूर कई दिनों से छुट्टी लेकर घर जाना चाहता था और अपने बकाया पैसे मांग रहा था। सोमवार रात जब उसने एक बार फिर अपनी मजदूरी के पैसे मांगे, तो आरोप है कि ढाबा मालिक ने उसे पैसे देने से इनकार कर दिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि ढाबा मालिक और उसका बेटा कड़छी जैसे बर्तनों से मजदूर को पीट रहे हैं और उसे गालियां दे रहे हैं। इसी दौरान एक राहगीर ने यह पूरी घटना अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी।

वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और ढाबा मालिक की तलाश कर रही है। हालांकि, पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि वीडियो की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights