आगरा में कूड़ा कलेक्शन का यूजर चार्ज तय, नगर निगम सदन में प्रस्ताव पास


आगरा। आगरा नगर निगम की सदन बैठक में कूड़ा कलेक्शन के लिए वसूले जाने वाले यूजर चार्ज की संशोधित दरों को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। सोमवार को चली लंबी बैठक के दौरान इस प्रस्ताव पर पार्षदों के बीच कई बार तीखी बहस भी हुई, लेकिन बाद में सहमति बनने पर इसे स्वीकृति दे दी गई।

इस नई व्यवस्था के तहत, कई श्रेणियों को रजिस्ट्रेशन और टैगिंग शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है, लेकिन उनसे यूजर चार्ज जरूर वसूला जाएगा।


किससे कितना वसूला जाएगा यूजर चार्ज

आवास:

  • झोपड़ी में रहने वाले: पूरी तरह से छूट।
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर) और पक्के घर: ₹30/माह।
  • MIG (मध्यम आय वर्ग): ₹40/माह।
  • HIG (उच्च आय वर्ग): ₹50/माह।

शिक्षण संस्थान (स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल):

  • 100 बेड वाले हॉस्टल: ₹800/माह।
  • 500 से कम छात्र: ₹1500/माह।
  • 500 से अधिक छात्र: ₹1700/माह (स्कूल) और ₹2000/माह (शिक्षण संस्थान)।

दुकान और व्यवसायिक प्रतिष्ठान:

  • छोटी दुकानें (खाने की वस्तुएं): ₹80/माह।
  • छोटी दुकानें (अन्य): ₹50/माह।
  • व्यावसायिक क्षेत्रों की दुकानें: ₹100/माह।
  • शोरूम: ₹300/माह।
  • छोटे मॉल की दुकानें: ₹5000/माह।
  • बहुमंजिला मॉल की दुकानें: ₹10,000/माह।
  • सब्जी और फल ठेला: ₹100/माह।
  • चलती फिरती दुकानें: ₹250/माह।

रेस्टोरेंट, होटल और क्लीनिक:

  • रेस्टोरेंट (200 वर्ग फीट तक): ₹500/माह।
  • रेस्टोरेंट (200 वर्ग फीट से अधिक): ₹800/माह।
  • होटल/लॉज (20 बेड तक): ₹800/माह।
  • होटल/लॉज (21-40 बेड): ₹3000/माह।
  • अस्पताल (1-20 बेड): ₹500/माह।
  • अस्पताल (21-40 बेड): ₹1000/माह।
  • अस्पताल (100 से अधिक बेड): ₹1500/माह।

मांस-मछली विक्रेता:

  • सड़क किनारे: ₹300/माह।
  • दुकानदार: ₹500/माह।

यह नया यूजर चार्ज शहर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद करेगा।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights