आगरा में पत्नी ने भाइयों से करवाया पति का अपहरण, पूजा करते हुए उठाया; कार की डिक्की से छुड़ाया


आगरा। आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाराज पत्नी ने अपने भाइयों को भेजकर पति का अपहरण करवा दिया। गुरुवार सुबह जब पति मंदिर में पूजा कर रहा था, तभी पत्नी के तीन भाइयों और दो अन्य लोगों ने उसे पकड़कर पीटा। फिर उसके हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जबरन कार की डिक्की में डालकर ले जाने लगे।

इस घटना को देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अपहरण की खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पूरे इलाके में नाकाबंदी कर दी। ग्रामीणों ने भी बाइक से कार का पीछा किया। करीब 5 किलोमीटर पीछा करने के बाद खंदौली पुलिस चौकी के पास पुलिस ने कार को घेर लिया। जब कार की डिक्की खोली गई, तो उसके अंदर बंधा हुआ पीड़ित हरदेव मिला, जिसे पुलिस ने तुरंत आजाद कराया।

संपत्ति हड़पने का आरोप

पीड़ित हरदेव पेशे से किसान हैं और खेरिया गांव में रहते हैं। उनका कहना है कि दो दिन पहले पत्नी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। हरदेव ने पुलिस को बताया कि उसके साले उसकी संपत्ति हड़पना चाहते हैं और इसी वजह से वे उसे अगवा करके ले जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हरदेव की शिकायत पर मामला दर्ज किया जा रहा है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तस्वीरें देखिए-

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights