आगरा में दशहरा शोभायात्रा समिति के चुनाव संपन्न, विनय अग्रवाल अध्यक्ष चुने गए


आगरा। लोहामंडी स्थित अग्रवाल सेवा सदन में मंगलवार को जटपुरा के श्रीराम मंदिर से जुड़ी दशहरा शोभायात्रा आयोजन समिति के चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। इन चुनावों में सर्वसम्मति से विनय अग्रवाल को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया।

चुनावी प्रक्रिया की देखरेख चुनाव अधिकारी रामदास कटारा, संरक्षक महेंद्र खंडेलवाल, पूर्व पार्षद हेमा वर्मा और विनोद अग्रवाल ने की। इस चुनाव में सर्वसम्मति से कई अन्य पदाधिकारियों को भी चुना गया, जिसमें:

  • कार्यवाहक अध्यक्ष: तरुण सिंह
  • महामंत्री: राजपाल यादव
  • कोषाध्यक्ष: संजय अग्रवाल
  • शोभायात्रा संयोजक: पार्षद हेमंत प्रजापति
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष: पार्षद शरद चौहान, डॉ. अमित पटेल, पार्षद विक्रांत सिंह, विनोद कुमार अग्रवाल, टीटू पंडित
  • सर्व व्यवस्था प्रमुख: रामदास कटारा
  • महिला अध्यक्ष: पूर्व पार्षद प्रेम वर्मा
  • उपाध्यक्ष: गणेश बंसल, संतोष अग्रवाल
  • सह-कोषाध्यक्ष: अंबुज अग्रवाल
  • मंत्री: शिवम मिश्रा
  • मीडिया प्रभारी: मोनी पारीक

इस अवसर पर प्रियाकांत बंसल, ब्रजेश कुमार, लवेश जैन, गौरव लोधी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights