आगरा: एसीएम राजेश जायसवाल की मौत पर उठे सवाल, छात्र परिषद ने कहा- ‘फर्जीवाड़े की जांच कर रहे थे, शिक्षा माफिया के दबाव में थे’


आगरा। आगरा में अपर नगर मजिस्ट्रेट (एसीएम) तृतीय राजेश कुमार जायसवाल की शुक्रवार को एक सड़क हादसे में हुई मौत अब सवालों के घेरे में है। राष्ट्रीय छात्र परिषद ने उनकी मौत को संदिग्ध बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। परिषद का आरोप है कि जायसवाल फर्जी आईटीआई कॉलेजों के खिलाफ जांच कर रहे थे और उन पर शिक्षा माफिया का भारी दबाव था।

फर्जी कॉलेजों का कर रहे थे भौतिक सत्यापन

राष्ट्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष रौनक ठाकुर ने बताया कि परिषद ने हाल ही में फर्जी आईटीआई कॉलेजों के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था। इस मामले की जांच के लिए परिषद ने एसीएम राजेश जायसवाल को एक ज्ञापन सौंपा था। इसके बाद जायसवाल ने परिषद के सदस्यों के साथ मिलकर कई आईटीआई कॉलेजों का भौतिक सत्यापन किया था, जिसमें कई फर्जी कॉलेज मिले थे।

मौत पर उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

एसीएम राजेश जायसवाल की सड़क हादसे में मौत के बाद रौनक ठाकुर ने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है। पत्र में आरोप लगाया गया है कि जायसवाल पर लंबे समय से इस जांच को प्रभावित करने के लिए दबाव डाला जा रहा था। ऐसे में सड़क दुर्घटना में उनका अचानक निधन होना संदेह पैदा करता है। संगठन ने डीएम से इस मामले की गंभीरता से जांच कराने और उच्च स्तरीय जांच एजेंसी को सौंपने की मांग की है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights