आगरा में मूर्ति विवाद: हिंदू महासभा ने नगर निगम पर लगाया एक धर्म के प्रचार का आरोप

आगरा। आगरा में रविवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने नगर निगम पर शहर में सिर्फ सनातन धर्म से जुड़ी प्रतिमाएं लगाने को लेकर नाराजगी जताई है। हिंदूवादी नेताओं ने इसे एक धर्म का प्रचार बताते हुए नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है और मांग की है कि शहर में अन्य धर्मों से संबंधित प्रतिमाएं भी लगाई जाएं।

क्या है पूरा मामला?

नगर निगम ने शहर के कई चौराहों पर कबाड़ से बने राम मंदिर का मॉडल और भगवान शिव व उनके डमरू की प्रतिमाएं लगाई हैं। हिंदूवादी संगठनों का कहना है कि आगरा में सभी धर्मों के लोग रहते हैं, और केवल एक धर्म की प्रतिमाएं लगाना बाकी समुदायों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है।

नेताओं ने मांग की है कि जिस तरह से हिंदू धर्म के लोगों को खुश करने के लिए राम मंदिर का मॉडल बनाया गया है, उसी तरह शहर में मुस्लिम और ईसाई समुदाय के लोगों को खुश करने के लिए मक्का मदीना और ईशू मसीह की प्रतिमाएं भी बनवाई जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि इन प्रतिमाओं को उन्हीं कलाकारों से बनवाया जाए, जिन्होंने राम मंदिर का मॉडल तैयार किया है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights