Agra

आगरा में खौफनाक मंजर: सोते हुए युवक की चारपाई पर चढ़ गया अजगर, लोगों ने पकड़ा

आगरा। आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक सोते समय मौत के मुंह से बाल-बाल बचा। रात में एक विशालकाय अजगर चुपके से उसकी चारपाई पर चढ़ गया, लेकिन समय रहते पता चलने से उसकी जान बच गई।

यह घटना देर रात की है। युवक सोते समय जब करवट बदल रहा था, तो उसका हाथ तकिए के पास रखी एक अजीब सी चीज पर गया। जब उसने लाइट जलाकर देखा तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि वहां एक विशालकाय अजगर बैठा हुआ था।

युवक के चिल्लाने पर परिवार और आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिन्होंने वन विभाग से संपर्क किया। हालांकि, वन विभाग की टीम ने रात में आने से मना कर दिया और सुबह आने की बात कही। इसके बाद ग्रामीणों ने खुद ही हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़ा और उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights