आगरा में महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान का ‘डबल अटैक’: मौलाना रशीदी और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य दोनों को भेजा नोटिस, बोलीं- ‘भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे!’

आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने मंगलवार को आगरा के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की, जहाँ 68 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इन शिकायतों में गुमशुदगी, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामले शामिल थे। बबीता चौहान ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने हाल ही में विवादों में आए मौलाना रशीदी और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।


मौलाना रशीदी पर तीखी प्रतिक्रिया: “महिलाओं का अपमान, भगवान सद्बुद्धि दे!”

सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया, तो बबीता चौहान ने साफ कहा कि यह मामला सिर्फ एक महिला सांसद का नहीं है। उन्होंने कहा, “जब कोई भी व्यक्ति महिला के पहनावे या शरीर को लेकर सार्वजनिक रूप से ऐसी भाषा बोलता है, तो वह पूरी नारी जाति का अपमान करता है। यह निंदनीय है। मैं सिर्फ इतना कहूंगी – विनाश काले विपरीत बुद्धि।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मौलाना रशीदी जैसे लोग ये क्यों नहीं सोचते कि उन्हें जन्म देने वाली भी एक महिला थी। किसी महिला के सिर ढंके होने या न होने पर सवाल उठाना मानसिक संकीर्णता को दर्शाता है। बबीता चौहान ने कहा, “भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे।” आयोग की तरफ से मौलाना राशिदी और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य दोनों को नोटिस भेजा गया है।


कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान को बताया ‘विकृत सोच’

हाल ही में कथा मंच से अविवाहित महिलाओं को ‘लूज कैरेक्टर’ कहे जाने पर बबीता चौहान ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति व्यासपीठ पर बैठता है, वह समाज को दिशा देने वाला होता है। यदि वह ऐसे बयान देंगे तो क्या ही कहें। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उन्हें सुनने वाली सबसे ज़्यादा महिलाएं ही होती हैं।


68 शिकायतें दर्ज, जल्द निस्तारण का भरोसा

जनसुनवाई में आईं महिलाओं ने पुलिस पर सुनवाई न करने, ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, गुमशुदा बेटियों की तलाश में लापरवाही और दहेज की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला आयोग अध्यक्ष ने हर मामले को नोट किया और संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर तेज कार्रवाई के निर्देश दिए।

बबीता चौहान ने बताया कि आज 68 शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि उनके आयोग में 100 फीसदी निस्तारण होता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं, वे अब चुप नहीं बैठ रहीं बल्कि अपनी बात लेकर सामने आ रही हैं—”यही बदलाव है।

जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने छोटे बच्चों को साथ लेकर आईं महिलाओं के बच्चों को चॉकलेट दीं और शिशुओं के लिए गिफ्ट हैम्पर भी बांटे।

admin

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights