आगरा में आर्य समाज का 82वां वार्षिकोत्सव और महायज्ञ शुरू


आगरा। आगरा के धिमिश्री स्थित आर्य समाज मंदिर का 82वां वार्षिकोत्सव और तीन दिवसीय महायज्ञ बृहस्पतिवार को शुरू हो गया है। डीएवी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में दूर-दराज से बड़ी संख्या में आर्य समाज के अनुयायी शामिल हो रहे हैं।

पहले दिन, सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक यज्ञ, भजन और प्रवचन का आयोजन किया गया। इस दौरान मथुरा से भजन उपदेशक उदयवीर सिंह आर्य, सहारनपुर से बहन संगीता आर्य, आगरा से अशोक कुमार शास्त्री और बाह से ओम प्रकाश स्वामी ने अपने भजन और प्रवचनों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिनमें विश्वेश्वर दयाल आर्य, खैरातिलाल आर्य, राजवीर सिंह आर्य, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, विवेकानंद, मानसिंह परिहार, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, गिर्राज किशोर गुप्ता, श्याम कुमार गुप्ता और रामनाथ तिवारी प्रमुख हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights