प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में महिला क्रिकेटरों को मिला प्रोत्साहन, अर्जुन पुरस्कार विजेता पूनम यादव ने किया खिलाड़ियों का अभिनंदन


आगरा। आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ी पहल की है। विद्यालय ने अपने क्रीड़ांगण में राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट पिच का निर्माण किया है, जिसका उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन के लिए तैयार करना है। इस शानदार पहल को प्रोत्साहित करने के लिए, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम यादव ने स्कूल का दौरा किया और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की इस नई क्रिकेट पिच पर 15 से 17 सितंबर, 2025 तक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में इंटर जोनल गर्ल, अंडर-19 टीम के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जो इस पिच के महत्व को दर्शाता है।

पूनम यादव के आगमन पर विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान, एक साक्षात्कार में पूनम यादव ने अपने जीवन और क्रिकेट यात्रा से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि उनकी रुचि पहले गली क्रिकेट में लड़कों के साथ खेलकर पैदा हुई और बाद में उन्होंने इस खेल को ही अपना करियर बना लिया। उन्होंने शुरुआती दिनों में समाज के तानों और सुविधाओं की कमी जैसी कई चुनौतियों का सामना किया।


पूनम यादव ने की स्कूल की सराहना

पूनम यादव ने प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि “विद्यालय के क्रीड़ांगण में बनी यह पिच बहुत अच्छी है, जिस पर प्रशिक्षित होकर महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।” उन्होंने स्कूल की स्वच्छता, सुंदरता और पर्यावरण-संबंधी प्रयासों की भी तारीफ की। पूनम यादव ने कहा कि महिला क्रिकेटरों के लिए ऐसी पिच की व्यवस्था करना एक अनूठी पहल है, जो शहर और आसपास की महिला खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करेगी।

उन्होंने युवा खिलाड़ियों को सलाह देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सभी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपना 100% देना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में महिला खिलाड़ियों को भी पुरुषों के समान सम्मान मिलेगा और नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अधिक मौके दिए जाएँगे।

विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने पूनम यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज लड़कियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, और इस पिच का उद्देश्य उन्हें क्रिकेट के उच्चतम स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मंच प्रदान करना है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights