Headlines

आगरा में बारावफात पर दिखा भाईचारा, हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश

आगरा। सुलहकुल की नगरी आगरा में बारावफात का पवित्र त्यौहार पूरी श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाया गया। शहर और देहात में छोटे-बड़े मिलाकर लगभग एक दर्जन से ज्यादा जुलूस निकाले गए, जिनमें इस्लामिक नारे लगाए गए और हजरत मोहम्मद साहब द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संदेश दिया गया। इस बार के त्यौहार में हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ, दूसरे धर्म के लोगों ने भी जुलूस का स्वागत किया और लोगों के बीच मिठाई बांटी। हिंदुस्तानी विदार के अध्यक्ष डॉ. सिराज कुरैशी ने बताया कि यह दिन हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश और वफात का दिन है। उन्हीं की याद में दुनिया भर में मुसलमान खुशियां मनाते हैं और अपने घरों को रोशन करते हैं। इस बार सभी धर्मों के लोगों ने मिलकर इस त्यौहार को मनाया, जिससे यह फिर से साबित हो गया कि आगरा मोहब्बत का शहर है।

Read More
Verified by MonsterInsights