Headlines

शिवपाल यादव का आगरा दौरा: रिटायर्ड डिप्टी एसपी के बेटे के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव शनिवार दोपहर अचानक आगरा पहुँचे। उनका यह दौरा बेहद गोपनीय रहा, जिसकी जानकारी अधिकांश कार्यकर्ताओं को भी नहीं थी। वे यहाँ भगवान टॉकीज क्षेत्र निवासी रिटायर्ड डिप्टी एसपी सुरेंद्र सिंह चौहान के युवा बेटे के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। सपा नेता नितिन कोहली ने बताया कि शिवपाल यादव का कार्यक्रम अचानक तय हुआ था, जिसके कारण उनके आगमन पर केवल कुछ चुनिंदा कार्यकर्ता ही मौजूद थे। शिवपाल यादव दोपहर करीब 2:30 बजे पहुँचे और लगभग आधा घंटा यहाँ रुके। शोक संतप्त परिवार से मिलने के बाद वे तुरंत इटावा के लिए रवाना हो गए। इस दौरान, उन्होंने सिर्फ शोक संतप्त परिवार से ही मुलाकात की। हालाँकि, उनके जाने के बाद कुछ कार्यकर्ताओं को उनके आने की जानकारी मिली। नितिन कोहली ने बताया कि इस दौरान उनकी शिवपाल यादव से आगरा जिले की राजनीति और संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई।

Read More
Verified by MonsterInsights