Headlines

आगरा में महिला आयोग अध्यक्ष बबीता चौहान का ‘डबल अटैक’: मौलाना रशीदी और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य दोनों को भेजा नोटिस, बोलीं- ‘भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे!’

आगरा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने मंगलवार को आगरा के सर्किट हाउस में जनसुनवाई की, जहाँ 68 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इन शिकायतों में गुमशुदगी, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, मानसिक उत्पीड़न और पारिवारिक विवादों से जुड़े मामले शामिल थे। बबीता चौहान ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान, उन्होंने हाल ही में विवादों में आए मौलाना रशीदी और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयानों पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। मौलाना रशीदी पर तीखी प्रतिक्रिया: “महिलाओं का अपमान, भगवान सद्बुद्धि दे!” सांसद डिंपल यादव पर की गई टिप्पणी को लेकर जब मीडिया ने सवाल किया, तो बबीता चौहान ने साफ कहा कि यह मामला सिर्फ एक महिला सांसद का नहीं है। उन्होंने कहा, “जब कोई भी व्यक्ति महिला के पहनावे या शरीर को लेकर सार्वजनिक रूप से ऐसी भाषा बोलता है, तो वह पूरी नारी जाति का अपमान करता है। यह निंदनीय है। मैं सिर्फ इतना कहूंगी – विनाश काले विपरीत बुद्धि।“ उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मौलाना रशीदी जैसे लोग ये क्यों नहीं सोचते कि उन्हें जन्म देने वाली भी एक महिला थी। किसी महिला के सिर ढंके होने या न होने पर सवाल उठाना मानसिक संकीर्णता को दर्शाता है। बबीता चौहान ने कहा, “भगवान इन्हें सद्बुद्धि दे।” आयोग की तरफ से मौलाना राशिदी और कथावाचक अनिरुद्धाचार्य दोनों को नोटिस भेजा गया है। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के बयान को बताया ‘विकृत सोच’ हाल ही में कथा मंच से अविवाहित महिलाओं को ‘लूज कैरेक्टर’ कहे जाने पर बबीता चौहान ने कथावाचक अनिरुद्धाचार्य पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति व्यासपीठ पर बैठता है, वह समाज को दिशा देने वाला होता है। यदि वह ऐसे बयान देंगे तो क्या ही कहें। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि उन्हें सुनने वाली सबसे ज़्यादा महिलाएं ही होती हैं। 68 शिकायतें दर्ज, जल्द निस्तारण का भरोसा जनसुनवाई में आईं महिलाओं ने पुलिस पर सुनवाई न करने, ससुराल पक्ष द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना, गुमशुदा बेटियों की तलाश में लापरवाही और दहेज की मांग जैसे गंभीर आरोप लगाए। महिला आयोग अध्यक्ष ने हर मामले को नोट किया और संबंधित अधिकारियों से सीधे संवाद कर तेज कार्रवाई के निर्देश दिए। बबीता चौहान ने बताया कि आज 68 शिकायतें आई हैं। उन्होंने कहा कि उनके आयोग में 100 फीसदी निस्तारण होता है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि महिलाएं अब जागरूक हो रही हैं, वे अब चुप नहीं बैठ रहीं बल्कि अपनी बात लेकर सामने आ रही हैं—”यही बदलाव है।“ जनसुनवाई के दौरान महिला आयोग अध्यक्ष ने छोटे बच्चों को साथ लेकर आईं महिलाओं के बच्चों को चॉकलेट दीं और शिशुओं के लिए गिफ्ट हैम्पर भी बांटे।

Read More

आगरा में ‘बड़ा ऐलान’: मौलाना साजिद रशीदी की जुबान काटने वाले को ₹1.51 लाख का इनाम देगी ‘योगी यूथ ब्रिगेड’!

आगरा। उत्तर प्रदेश में एक निजी चैनल की लाइव डिबेट के दौरान मौलाना साजिद रशीदी द्वारा सपा सांसद डिंपल यादव पर की गई अशोभनीय टिप्पणी ने अब एक गंभीर मोड़ ले लिया है। इस घटना से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने एक बड़ा और विवादित ऐलान किया है। उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी की जुबान काटकर लाने वाले को ₹1,51,000 का पुरस्कार देने की घोषणा की है। “डिंपल यादव नंगी बैठी हैं” – मौलाना का विवादित बयान यह विवाद तब शुरू हुआ जब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने संसद के बगल की एक मस्जिद में सांसदों के साथ बैठक की थी, जिसमें उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं। इसी पर एक टीवी शो के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने टिप्पणी करते हुए कहा था, “मस्जिद में 2 मोहतरमा आई थीं। एक ने तो खुद को ढंक रखा था। दूसरी मोहतरमा डिंपल यादव, उनकी पीठ की फोटो देख लीजिए। नंगी बैठी हैं।” इस बयान के बाद से ही प्रदेशभर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। मौलाना पर लखनऊ में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है। “हिंदू स्त्री का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे” इस मामले पर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस्लाम में मुस्लिम महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता, उनका तीन तलाक, हलाला के नाम पर शोषण किया जाता है, और उन्हें बच्चे पैदा करने की मशीन समझा जाता है। कुंवर अजय तोमर ने स्पष्ट किया कि “अखिलेश यादव की राजनीतिक विचारधारा और हमारी विचारधारा अलग हो सकती है, लेकिन बात अगर किसी हिंदू स्त्री के मान-सम्मान और स्वाभिमान की आएगी तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।“ उन्होंने आगे चेतावनी देते हुए कहा कि “बहुत जल्दी मौलाना साजिद रशीदी की हड्डी तोड़ कुटाई होगी और फिर वह सपने में भी किसी हिंदू स्त्री का अपमान करने की नहीं सोचेंगे।” तोमर ने जोर देकर कहा कि डिंपल यादव सर्वप्रथम हिंदू स्त्री हैं और “उनका अपमान किसी भी मौलाना के द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे लोगों की हड्डी तोड़ कुटाई होगी।” यह घोषणा इस विवाद को और गहरा सकती है।

Read More
Verified by MonsterInsights