Headlines

Agra News Today: उटंगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 14 युवक डूबे, 3 शव मिले, 10 लापता

AGRA NEWS TODAY आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र की उटंगन नदी में गुरुवार को मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। कुसियापुर डूगरवाला गांव के 14 युवक नदी में डूब गए। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से अब तक 3 शव बरामद किए जा चुके हैं और 1 युवक विष्णु को गंभीर हालत में बचा लिया गया है। शेष 10 युवक अब भी लापता हैं। हादसा कैसे हुआ? गांव के युवक प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी में हाथ पकड़कर आगे बढ़ रहे थे। अचानक एक युवक का हाथ फिसला और वह गहरे गड्ढे में जा गिरा। उसे बचाने के प्रयास में सभी युवक पानी में समा गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में कई गहरे गड्ढे हैं, जिसका किसी को अंदाजा नहीं था। इसी वजह से सभी युवक बहाव में डूब गए। डूबने वालों की सूची (अब तक ज्ञात) अन्य दो युवक भी लापता विष्णु (20) – गंभीर हालत में बचाया गया ओमपाल (25) – शव बरामद गगन (24) – शव बरामद मनोज – शव बरामद हरेश (20) – लापता अभिषेक (17) – लापता भगवती (22) – लापता ओके (16) – लापता सचिन पुत्र रामवीर (26) – लापता सचिन पुत्र ऊना (17) – लापता गजेंद्र (17) – लापता दीपक (15) – लापता ग्रामीणों का गुस्सा और जाम हादसे के बाद ग्रामीणों ने रेस्क्यू में देरी का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। दो जगहों पर जाम लगा हुआ है। मौके पर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, डीसीपी वेस्ट अतुल शर्मा और अन्य अफसर पहुंचे और हालात संभालने की कोशिश कर रहे हैं। डीसीपी ने बताया कि विसर्जन स्थल उंटगन नदी पुल के नीचे बनाया गया था, लेकिन ग्रामीण बीच नदी में जाने पर अड़े थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, इसके बाद लोग दूसरे स्थान पर जाकर प्रतिमा विसर्जन करने लगे, जहां यह हादसा हो गया। ताजगंज: करभना गांव में 5 युवक डूबे दूसरी घटना ताजगंज थाना क्षेत्र के करभना गांव की है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान 5 युवक यमुना नदी में डूब गए। तीन किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए लेकिन दो युवक गहरे पानी में समा गए। गोताखोरों की टीम दोनों की तलाश में जुटी है। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवकों को बहाव में संघर्ष करते देखा जा सकता है। माहौल गमगीन गांव में दशहरा पर्व पर स्थापित की गई मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए लोग नदी पर पहुंचे थे। हादसे के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। महिलाएं मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर युवकों की सलामती की दुआ करती रहीं। Agra News Today: यमुना पार करने की शर्त में युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Read More
AGRA NEWS TODAY

Agra News Today: यमुना पार करने की शर्त में युवक डूबा, परिवार में मचा कोहराम

AGRA NEWS TODAY आगरा में यमुना पार करने की शर्त में सचिन नामक युवक डूब गया। गोताखोर तलाश में जुटे, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल, इलाके में मातम छाया। यूपी के आगरा जिले में बुधवार को एक खौफनाक हादसा हो गया। दो दोस्तों ने उफनती यमुना नदी को तैरकर पार करने की बाजी लगा दी। इस खतरनाक खेल में एक युवक की जान चली गई। घटना कैसे हुई मामला थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के भगवती बाग का है। यहां दोपहर करीब एक बजे सचिन और सूरज नदी किनारे पहुंचे। मोहन नाम का युवक बाहर खड़ा रहा। सचिन और सूरज ने शर्त लगाई कि पहले कौन यमुना पार करेगा। दोनों ने कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी। सूरज तो तैरकर किनारे पहुंच गया लेकिन सचिन तेज बहाव में डूब गया। गोताखोर और पुलिस की तलाश स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। गोताखोरों और स्टीमर की मदद से सचिन की तलाश की गई लेकिन देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चला। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सचिन था परिवार की उम्मीद भगवती बाग निवासी सचिन ऑटो चलाकर परिवार का खर्च उठाता था। पिता बच्चों को गलियों में कैंडी बेचकर जीवनयापन करते हैं। बड़े भाई की मौत पांच साल पहले बीमारी से हो चुकी थी। तीन बहनों की शादी के लिए लिया गया कर्ज भी सचिन ही चुका रहा था। मां और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार यही कह रही थी कि सचिन तो कभी यमुना में नहाने भी नहीं जाता था, न जाने किसने उसे मत फेर दी। मोहल्ले में छाया मातम हादसे की खबर फैलते ही मोहल्ले में मातम छा गया। रिश्तेदार और पड़ोसी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। लोग कह रहे थे कि मेहनती और जिम्मेदार सचिन की असमय मौत ने पूरे परिवार को तोड़ दिया। आगरा के जवाहर पुल से युवक ने यमुना में लगाई छलांग, गोताखोर तलाश में जुटे

Read More
Verified by MonsterInsights