आगरा में अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, ‘अमेरिका ने जो टैरिफ लगाया, वो BJP के मुंह पर लगा’


आगरा। राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, धौलपुर के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आगरा आए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का जिक्र करते हुए कहा कि “यह टैरिफ ऐसा लगा है कि भाजपा के मुंह पर भी टैरिफ लग गया है।”


जीएसटी और नोटबंदी पर सरकार को घेरा

अखिलेश यादव ने जीएसटी में संशोधन को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि इतने सालों बाद जीएसटी में बदलाव करना यह दिखाता है कि सरकार ने जानबूझकर जनता से टैक्स वसूला। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पैसा कहाँ गया? यदि इसे अस्पताल, सड़क या बिजली पर खर्च किया जाता, तो जनता को फायदा होता। उन्होंने नोटबंदी की याद दिलाते हुए कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा किया था, लेकिन सच्चाई यह है कि भ्रष्टाचार बढ़ा है।

चीन से सावधान रहने की दी सलाह

भारत-चीन संबंधों पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमें चीन से सावधान और चौकन्ना रहना होगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका से व्यापारिक संबंध मजबूत बनाना भारत के हित में है, क्योंकि बड़ी संख्या में भारतीय वहाँ पढ़ाई और काम के लिए जाते हैं।

आगरा के ट्रैफिक और मेट्रो का मुद्दा उठाया

उन्होंने आगरा के ट्रैफिक जाम पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि आगरा एक स्मार्ट सिटी है, फिर भी लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार ने आगरा मेट्रो को मंजूरी दी थी, लेकिन मौजूदा सरकार ने उसके काम को तेजी से आगे नहीं बढ़ाया।

वोट बचाने की अपील

अखिलेश यादव ने जनता से अपना वोट बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोग अपना वोट बचाएंगे, तो लोकतंत्र बचेगा, उनके प्रमाणपत्र, राशन कार्ड और नौकरियाँ बचेंगी, और बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का संविधान भी बचेगा।

अखिलेश यादव अपने स्कूल के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आगरा के मुगल होटल में लगभग ढाई घंटे रुके। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उनका इंतजार करते रहे, लेकिन वे उनसे नहीं मिल सके।

पार्टी कार्यक्रम में उपस्थित सपा कार्यकर्ता।

कार्यकर्ता करते रहे इंतजार

शताब्दी समारोह में भाग लेने आए सपा अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ता फतेहाबाद रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर इंतजार करते रहे लेकिन वे नहीं पहुंचे। कार्यकर्ता शाम 6 बजे से कार्यालय पर पहुंचना शुरू हो गए थे। अखिलेश यादव का पहले कार्यक्रम में कार्यालय पर जाने का था लेकिन ऐन वक्त पर इसमें बदलाव किया गया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights