Agra News: बैंकों की चेक क्लियरिंग प्रणाली में गड़बड़ी,आगरा के व्यापारियों के ₹180 करोड़ के भुगतान अटके

Agra News नई चेक क्लियरिंग प्रणाली लागू होने और सॉफ्टवेयर अपडेट होने के बाद व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहाँ चेक क्लियर होने में सामान्यतः 1 से 2 दिन का समय लगता था, वहीं अब तकनीकी समस्याओं के चलते 7 से 8 दिन का लंबा समय लग रहा है। बीते 10 दिनों में यह समस्या इतनी बढ़ गई है कि अकेले आगरा शहर में ही करीब ₹180 करोड़ रुपये के चेक पास होने के इंतजार में अटके हुए हैं। इस स्थिति ने बड़े व्यापारिक लेनदेन को बुरी तरह प्रभावित किया है, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है

व्यापारिक लेन-देन पर लगा ब्रेक, भुगतान हुए बाधित

चेक क्लियरिंग में देरी के कारण आगरा के व्यापारिक जगत में हाहाकार मचा हुआ है। जो प्रक्रिया पहले 24 से 48 घंटों में पूरी हो जाती थी, अब 5 से 7 दिन का समय ले रही है। इस गड़बड़ी से व्यापारियों के लाखों रुपये बैंकों में फंसे हुए हैं, जिससे उनके आगे के भुगतान अटक गए हैं।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने इस गंभीर समस्या पर रोष व्यक्त कियाउन्होंने कहा कि व्यापारियों के लाखों रुपये फंसे होने के बावजूद बैंकों से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। तकनीकी दिक्कतों का हवाला देकर बैंक अपनी जिम्मेदारी से बच रहे हैं। अग्रवाल ने तुरंत समाधान के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

बैंकों ने लगाए पोस्टर, ग्राहकों को दी वैकल्पिक सलाह

समस्या इतनी बढ़ गई है कि बैंक शाखाओं के बाहर भी इसका असर दिख रहा है। शहर में बैंकों की कई शाखाओं के कर्मचारियों ने चेक क्लियरिंग की समस्या से तंग आकर अपनी शाखाओं के बाहर बोर्ड और पोस्टर लगा दिए हैं।

इन पोस्टर और सूचना बोर्डों में ग्राहकों से तकनीकी समस्या के कारण चेक क्लियरिंग में होने वाली देरी की जानकारी साझा की गई है। साथ ही, ग्राहकों को असुविधा से बचने के लिए त्वरित भुगतान के वैकल्पिक तरीकोंजैसे आरटीजीएस (RTGS) और एनईएफटी (NEFT) का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह भी दी गई है।

पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी देवेन्द्र कुमार के मुताबिक, यह दिक्कत मुख्यतः सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण रही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि तकनीकी टीम इस समस्या पर काम कर रही है और एक सप्ताह के अंदर ही इसका समाधान हो जाएगा

RBI का बड़ा अपडेट: 3 जनवरी से 3 घंटे में चेक क्लियर

इन परेशानियों के बीच, भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की ओर से एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। RBI ने ग्राहकों को व्हाट्सएप सहित एसएमएस के जरिए संदेश भेजे हैं कि 3 जनवरी, 2026 से चेक क्लियर होने की प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव आएगा

इस नए नियम के तहत, चेक क्लियर होने में केवल 3 घंटे का ही समय लगेगायह तेज़ प्रक्रिया भविष्य में व्यापारिक लेनदेन को अत्यंत सरल और त्वरित बना देगीफिलहाल, आगरा के व्यापारी इस तकनीकी दिक्कत के कारण हो रही देरी से जूझ रहे हैं, जिससे केवल भुगतान ही नहीं, बल्कि सामान के ऑर्डर में भी देरी हो रही है।

Agra News: शू एक्सपोर्टर से 5 करोड़ की रंगदारी, फर्जी IT रेड की धमकी, 2 हिरासत में!

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

   Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी…

Agra News: प्रेम विवाह पर खूनी रंजिश, साले ने जीजा को रेता

   Agra News लोहामंडी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से उपजी रंजिश ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब एक युवती के भाइयों ने अपने ही जीजा को जान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights