Agra

Agra News Today: पुलिसकर्मियों के भ्रष्टाचार पर लगाम! CP Deepak Kumar ने जारी किया Helpline Number

Agra News Today Agra Police Commissioner Deepak Kumar ने शहर के नागरिकों के लिए भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायतों के लिए एक महत्वपूर्ण Helpline Number जारी किया है। नागरिक इस नंबर 7839860813 पर Agra Police में नियुक्त पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह Helpline Number सुबह 10 बजे से रात्रि 8 बजे तक चालू रहेगा। यदि कोई पुलिसकर्मी किसी भी मामले में आपसे अनुचित धन या Rishwat (Bribe) की मांग करता है, तो आप इस नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Police Commissioner Deepak Kumar ने आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह Gopniya (Confidential) रखी जाएगी और प्रत्येक शिकायत की जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ Zero Tolerance की नीति अपनाई जाएगी और दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध दंडात्मक और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

CP Deepak Kumar ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य Agra Police को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने नागरिकों से इस नंबर का उपयोग करके भ्रष्टाचार की शिकायत करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया है।

आगरा: जातिसूचक शब्द लिखे वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 44 का चालान

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights