Agra News Today: नाला निर्माण में लापरवाही पर Nagar Nigam का सख्त कदम, ठेकेदार को नोटिस जारी

Agra News Today Agra Nagar Nigam प्रशासन ने नाला निर्माण कार्य में लापरवाही और गुणवत्ता की अनदेखी पर ठेकेदार फर्म Harsh Construction को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अगर फर्म का जवाब संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो टेंडर निरस्त कर उसकी धरोहर राशि (Earnest Money) जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद किसी दूसरे ठेकेदार से काम पूरा कराया जाएगा और फर्म को काली सूची में डाल दिया जाएगा।

यह मामला Tajganj Zone-3 के Maruti City Road T-point से Sonu Hair Salon तक RCC नाला मरम्मत कार्य से जुड़ा है। करीब 50 लाख की लागत से यह काम 16 मई तक पूरा किया जाना था, लेकिन फर्म तय समय सीमा में काम पूरा नहीं कर सकी।

निगम के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण में पाया कि न तो काम तय समय पर हुआ, न ही मानकों के अनुरूप था। बार-बार निर्देश के बाद भी मनमाने तरीके से काम करने पर अवर अभियंताओं ने नगर आयुक्त को रिपोर्ट भेजी। फर्म पर पहले भी गुणवत्ता में कमी के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

XEN Deepankar ने बताया कि यह काम 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत था। ठेकेदार को तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने और कार्य में सुधार करने का निर्देश दिया गया है, अन्यथा फर्म की धरोहर राशि जब्त कर उसे काली सूची में डाल दिया जाएगा।

आगरा: इंटरलॉकिंग के काम में गड़बड़ी, ठेकेदार पर एक लाख का जुर्माना

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights