Agra News Today: Cyber ठगी गिरोह का पर्दाफाश, नौकरी का झांसा देने वाले 10 शातिर Arrest
Agra News Today Agra Police ने साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 10 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने इनके पास से 11 मोबाइल फोन और कुछ नकदी भी बरामद की है।
पुलिस आयुक्त Syed Ali Abbas के निर्देश पर Trans Yamuna Police, Kamla Nagar और Nai ki Mandi Police ने Cyber Cell के साथ मिलकर 29 सितंबर की रात इस गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों को Hotel Delight के पास से दबोच लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे नौकरी देने का लालच देकर लोगों को फंसाते थे और फिर उनसे पैसे ऐंठते थे।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
- Aasif पुत्र Mohammad Hummid
- Sohel Khan पुत्र Firoz Ahmad Khan
- Khushbir पुत्र Sheikh Hummid
- Galib पुत्र Abdul Jabbar
- Madhav पुत्र Prem Singh
- Akash पुत्र Brajpal Singh
- Guruvachan alias Vipin पुत्र Subhash Chandra
- Yatendra Upadhyay पुत्र Shri Krishna Upadhyay
- Suraj Sengar पुत्र Bhoori Singh
- Ankit Tripathi पुत्र Devendra Tripathi