Agra

AGRA: जातीय संघर्ष के बाद सपा का 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गिजोली गांव जाएगा


AGRA। जातीय संघर्ष के बाद समाजवादी पार्टी का एक 17 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सोमवार, 30 सितंबर को AGRA के गिजोली गांव का दौरा करेगा। पार्टी का आरोप है कि यहां दलित समुदाय पर पुलिस की मौजूदगी में बर्बरतापूर्वक हमला किया गया।

इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सपा सांसद और राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन करेंगे। इसमें उनके साथ 3 सांसद और 3 विधायक शामिल होंगे। सांसद देवेश शाक्य, जितेंद्र दोहरे, विधायक मुकेश वर्मा, सचिन यादव, सर्वेश सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल और पूर्व विधायक अजीम भाई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।

सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, यह प्रतिनिधिमंडल पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भेजा जा रहा है। सभी सदस्य सोमवार को सुबह 11 बजे सुमन के आवास पर एकत्रित होकर गिजोली गांव के लिए रवाना होंगे।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में गिजोली गांव में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट और तनाव की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर 5 आरोपियों को जेल भेज दिया है।

इस मामले में लापरवाही बरतने पर चौकी प्रभारी टोल अनुराग को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। इसके बावजूद, गांव में अभी भी तनाव का माहौल है और पुलिस पिकेट तैनात है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी लगातार उन पर राजीनामा का दबाव बना रहे हैं।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights