Agra

Agra में ‘I LOVE MOHAMMAD’ के बाद अब ‘I LOVE YOGI’ के बैनर लगे


Agra में ‘I LOVE MOHAMMAD’ लिखे पोस्टरों और महिलाओं द्वारा निकाले गए जुलूस के बाद अब ‘I LOVE YOGI’ के बैनर लगा दिए गए हैं। ये बैनर लगाने वाले भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया सदस्य प्रदीप राठौर ने देश विरोधी ताकतों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ये बैनर शहर के पुरानी मंडी इलाके में लगाए गए हैं, जिन पर ‘आई लव योगी’ लिखा हुआ है।

राष्ट्रदोह में हो कार्रवाई: प्रदीप राठौर

प्रदीप राठौर ने कहा कि जिस तरह से कुछ राष्ट्र विरोधी और धर्म विरोधी लोगों ने बरेली में प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, वो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की और हालात बिगड़ने नहीं दिए।

राठौर ने कहा, “हमें प्रदेश की पुलिस पर गर्व है। हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों के खिलाफ राष्ट्रदोह में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।” उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश में अमन-चैन का माहौल है और वे इसे बिगड़ने नहीं देंगे।

बैकग्राउंड: क्या था मामला?

शहर के मंटोला इलाके में ‘आई लव मोहम्मद’ लिखे पोस्टर चस्पा किए गए थे, जिन्हें पुलिस ने तुरंत हटवा दिया था। इसके बावजूद, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मंटोला क्षेत्र में कुछ मुस्लिम महिलाओं ने हाथों में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर-बैनर लेकर जुलूस निकाला था। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights