Agra: गौ रक्षा दल ने पेश की मिसाल, घायल बछड़े की जान बचाई


Agra। जरार। कस्बा बाह के गौ रक्षा दल के सदस्य गौरव पचौरी ने सेवा भाव और तत्परता का परिचय देते हुए एक घायल बछड़े की जान बचाई। यह घटना गाँव खेड़ादेवीदास में सामने आई, जहाँ सड़क किनारे पड़े एक बछड़े के सींग में कीड़े पड़ गए थे, जिससे उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी।

बछड़े की पीड़ा देखकर गौरव पचौरी ने बिना देर किए पशु चिकित्सक डॉक्टर रोहित भदौरिया को मौके पर बुलाया। डॉक्टर ने तत्काल उपचार कर बछड़े को राहत प्रदान की।

इस मानवीय कार्य के दौरान गौ रक्षा दल के अन्य कार्यकर्ता उत्कर्ष शर्मा, देवांश शर्मा, अनंत और अकुल भी गौरव पचौरी के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों ने गौ रक्षा दल के इस नेक कार्य की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights