Agra में छात्रसंघ चुनाव की मांग तेज: सपा छात्र सभा ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन


Agra में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने आज कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा।

समाजवादी पार्टी छात्र सभा, महानगर आगरा, पिछले कई वर्षों से छात्रसंघ चुनाव की बहाली की मांग कर रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं चुनाव कराने की बात कही थी, लेकिन अब तक आगरा विश्वविद्यालय में चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अन्य राज्यों और यहाँ तक कि दिल्ली में भी छात्रसंघ चुनाव हो चुके हैं, लेकिन आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन हर बार केवल झूठा आश्वासन देकर मामले को टाल देता है।

छात्र सभा के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही चुनाव की तिथि घोषित नहीं की गई, तो वे एक बड़ा आंदोलन, भूख हड़ताल और उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जोरदार नारेबाजी की।

प्रदर्शन में मौजूद प्रमुख कार्यकर्ता:

इस प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष (विश्वविद्यालय) विजय यादव, रितिक प्रजापति, जितेंद्र धनगर, मनीष यादव, ललित जाटव, अरुण यादव, अमन पिप्पल, अजय यादव, शिवम बघेल, समीर अब्बास, अतुल कुमार, विशाल यादव, रजत लोधी, विमल कुमार, राम कुमार, अपूर्व वर्मा, संजय कपूर, विराट सिंह, आशीष कुमार, अविरल जैन, शशांक चेतन्य और जतिन सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights