AGRA में गूंजे ‘जय श्रीराम’ के जयकारे: बाबा श्री मनकामेश्वर रामलीला महोत्सव से निकली भव्य राम बारात


आगरा में चल रहे बाबा श्री मनकामेश्वर रामलीला महोत्सव के पांचवें दिन, शुक्रवार को गढ़ी ईश्वरा, दिगनेर, शमशाबाद रोड से एक भव्य राम बारात निकाली गई। करीब 5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग में हजारों भक्त शामिल हुए। उनके ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

मर्यादा, सेवा और समरसता का संदेश

राम बारात का शुभारंभ गुरु स्थान पर हुआ। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के स्वरूपों ने पूजन किया। इस दौरान विश्वामित्र के स्वरूप में श्रीमहंत योगेश पुरी ने चारों स्वरूपों की घुड़चढ़ी करवाई और उन्हें मिष्ठान खिलाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि यह बारात सिर्फ एक शोभायात्रा नहीं, बल्कि मर्यादा, सेवा और समरसता का संदेश देती है।

गांव-गांव हुआ जोरदार स्वागत

बारात के पूरे मार्ग पर, गांवों में ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाओं ने अपने घरों के बाहर खूबसूरत रंगोली बनाई, तोरण द्वार सजाए और फूलों से पूरे रास्ते को सजाया। ग्रामीणों ने सुबह से ही सड़कों की सफाई की, ताकि बाराती नंगे पांव आराम से चल सकें। हर घर में पकवान बनाए गए और बच्चों ने नए वस्त्र पहने, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया।

24 से अधिक झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

मठ प्रशासक हरिहर पुरी ने बताया कि इस बारात में 24 से ज्यादा झांकियां शामिल थीं, जो विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति को दर्शा रही थीं। श्रीमनकामेश्वर बाल विद्यालय के बच्चों ने भी शानदार जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं। सबसे खास आकर्षण इंटरनेशनल ताइक्वांडो मास्टर पंकज शर्मा के निर्देशन में बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत की गई झांकी थी, जिसने नारी सशक्तिकरण का मजबूत संदेश दिया। बारात में बाबा मनकामेश्वर की भी एक झांकी शामिल थी।

यह महोत्सव सेवा और भक्ति का एक अद्भुत उदाहरण है, जिसमें कई बैंड दलों ने नि:शुल्क सेवा दी। श्रवण गंगा समिति द्वारा भक्तों के लिए रोज़ाना बस सेवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर पीएल शर्मा, संतोष शर्मा, और पूर्व विधायक काली चरण सुमन जैसे कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।।

गढ़ी ईश्वरा दिगनेर से निकली रामबारात
बारात में बाबा मनकामेश्वर की भी झांकी शामिल रही

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights