AGRA: KAMLA NAGAR में BEAST FITNESS जिम संचालक का शव फंदे पर लटका मिला, पुलिस कर रही जांच


AGRA में बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में जाना-पहचाना नाम और 2018-19 में मिस्टर यूपी रहे भरत सिंघानिया (35) ने अपने ही जिम में आत्महत्या कर ली। शुक्रवार शाम को कमला नगर स्थित उनके ‘BEAST FITNESS’ जिम में उनका शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

केबिन बंद होने पर हुआ खुलासा

शास्त्रीपुरम के मंगलम आधार अपार्टमेंट में रहने वाले भरत सिंघानिया शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अपने जिम पहुँचे थे। शाम करीब 7 बजे जब कुछ लोग जिम करने आए तो उनका केबिन अंदर से बंद था। एसी और पंखे चल रहे थे, लेकिन जब बहुत देर तक वह बाहर नहीं आए तो लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर का मंजर देखकर हड़कंप मच गया—भरत फंदे से लटके हुए थे। जिम के कर्मचारियों ने आनन-फानन में रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जिम के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

सोशल मीडिया पर आखिरी पोस्ट में छलका था दर्द

पुलिस के अनुसार, भरत के पिता अंगद सिंह की कुछ समय पहले ही मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नी दीपशिखा, जो एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं, ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को शाम 3:52 बजे उनकी अपने पति से फोन पर बात हुई थी और तब सब कुछ सामान्य था। उन्होंने उस समय घर आने से मना कर दिया था।

भरत सिंघानिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव थे। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम और अपनी बॉडी दिखाते हुए कई पोस्ट थे। 25 अगस्त को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह जिम करते दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में एक डायलॉग चल रहा था: “मैं अपने पापा का वो बेटा जिसके कंधों पर विरासत का बोझ नहीं, बल्कि घर के हालात बदलने की जिम्मेदारी है।” उनकी इस पोस्ट से जाहिर होता है कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव से जूझ रहे थे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights