आगरा में ‘I Love Muhammad’ पोस्टर विवाद: पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च


आगरा। कानपुर में बारावफात के जुलूस के दौरान ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर को लेकर शुरू हुआ विवाद अब आगरा तक पहुँच गया है, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। आगामी त्योहारों और जुमे की नमाज़ के मद्देनजर शहर के संवेदनशील और मुस्लिम बहुल इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों ने पर्याप्त बल के साथ कई थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया।

  • सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) लोहामंडी ने थाना शाहगंज क्षेत्र में लोगों से संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की अपील की और फ्लैग मार्च किया।
  • सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) ताज सुरक्षा ने भी थाना ताजगंज क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
  • अपर पुलिस उपायुक्त (ADCP) नगर/कानून व्यवस्था, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) कोतवाली और सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) खेरागढ़ ने भी पुलिस बल को ब्रीफ कर थाना कोतवाली क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। पुलिस सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रख रही है ताकि कोई भी भड़काऊ पोस्ट या अफवाह न फैले।

‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर को लेकर पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में गश्त जारी

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights