Agra

आगरा: दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार


आगरा। फतेहाबाद के थाना निबोहरा पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कर्मवीर को सोमवार को रामगढ़ तिराहे के पास से पकड़ा।

मृतका के पिता रामरतन ने बताया कि उनकी बेटी की शादी पाँच साल पहले पोखरिया, निबोहरा निवासी कर्मवीर से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

शिकायत के अनुसार, 28 अगस्त, 2025 को दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 सितंबर को चेकिंग के दौरान आरोपी को धर दबोचा।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights