आगरा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भव्य स्वागत, जनकपुरी महोत्सव में होंगे मुख्य अतिथि


आगरा। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगरा आगमन पर उनका खेरिया हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक विजय शिवहरे, विधायक छोटेलाल वर्मा, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, और पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह चौहान सहित कई जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री आगरा में श्री जनकपुरी महोत्सव में शामिल होने के लिए पहुँचे थे।

शनिवार को आगरा के कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में श्री जनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति की ओर से प्रभु श्री राम और माता जानकी के दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए, जिन्होंने भक्ति भाव से ओतप्रोत होकर प्रभु श्रीराम का स्वागत पुष्पवर्षा, आरती और जयघोषों के साथ किया।

महोत्सव के आखिरी दिन जनक मंच से प्रभु स्वरूप दर्शन देंगे और इसके बाद माता सीता की विदाई होगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हैं। वह लगभग 7:15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे, जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights