आगरा: नशे में धुत महिला ने विभव नगर चौकी पर किया हंगामा, फाड़े कपड़े,देखें वीडियो
आगरा। आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र की विभव नगर चौकी पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक नशे में धुत महिला ने जमकर हंगामा किया। पुलिसकर्मियों के समझाने पर उसने अभद्रता की और अपने कपड़े फाड़ लिए।
यह घटना शुक्रवार रात की है। बताया गया है कि महिला का किसी से विवाद हो गया था, जिसके बाद वह पुलिस चौकी पहुँच गई। पुलिस ने जब उससे घटना के बारे में जानना चाहा तो वह सही से जवाब नहीं दे पाई। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला ने हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते उसने अपने कपड़े फाड़ दिए और चौकी के बाहर निर्वस्त्र होकर बैठ गई।
चौकी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत अंदर से चादर लाकर महिला को ढका। इसके बाद राहगीर महिलाओं की मदद से उसे चौकी के अंदर बैठाया गया। पुलिस ने फोन कर महिला के परिजनों को बुलाया। मौके पर उसके पति और बच्चे पहुँचे। पति बार-बार उसे समझाता और चादर से ढकता रहा।
परिजनों ने बताया कि महिला एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है और उसके 5 बच्चे हैं। उन्हें यह भी जानकारी दी गई कि महिला को रोज शराब पीने की आदत है, जिसके बाद वह अक्सर हंगामा करती है। परिजनों को उसे समझाकर घर ले जाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। महिला के इस हंगामे के चलते चौकी के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई थी।


