आगरा में रूसी नागरिक की मौत, पुलिस ने ईसाई रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार


आगरा। आगरा में एक 56 वर्षीय रूसी नागरिक सर्जेल प्लाखोटिया की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिवार द्वारा शव ले जाने में असमर्थता जताने पर, आगरा पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उनका ईसाई रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार का पूरा खर्च थाना एमएम गेट पुलिस ने उठाया।

सर्जेल प्लाखोटिया जुलाई में टूरिस्ट वीजा पर भारत आए थे और उन्होंने मथुरा में इस्कॉन मंदिर सहित कई जगहों पर समय बिताया। बताया जा रहा है कि मथुरा में ही उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें 7 अगस्त को इलाज के लिए आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 15 अगस्त को उनका निधन हो गया।

रूसी टूरिस्ट सर्जेल प्लाखोटिया

33 दिन तक किया गया इंतजार

पोस्टमॉर्टम के बाद सर्जेल का शव 33 दिनों तक पोस्टमार्टम हाउस के डीप फ्रीजर में रखा गया था। इस दौरान, एमएम गेट थाना पुलिस ने दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के माध्यम से उनके परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद पुलिस को उनके परिजनों का पता चला, लेकिन उनकी मां ने भारत आकर शव ले जाने में असमर्थता व्यक्त की।

माँ ने भारत सरकार और आगरा पुलिस से शव का अंतिम संस्कार करने का अनुरोध किया था। जिसके बाद, पुलिस ने धार्मिक सम्मान के साथ सर्जेल का अंतिम संस्कार किया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights