Agra

आगरा में ASISC UP&UK का रजत जयंती समारोह, शिक्षा में योगदान के लिए हुए सम्मानित


आगरा। आगरा के सेन्ट पीटर्स कॉलेज में ‘ऐसोसिएशन ऑफ स्कूल्स फॉर द इण्डियन स्कूल सर्टिफिकेट यू.पी. एवं उत्तराखंड’ (ASISC UP&UK) का वार्षिक सम्मेलन और रजत जयंती समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस साल का थीम “Reflect, Renew, Radiate” था, जिसका उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में एसोसिएशन के 25 वर्षों की यात्रा को दर्शाना था।

मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएससीई, नई दिल्ली के सीईओ डॉ. जोसेफ इमेनुएल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ मंच पर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. नितिन ए. विलियम, उपाध्यक्ष श्री जिम थॉमस, सचिव श्री सुधीर जोशी और मेजबान सेन्ट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. ऑल्विन पिन्टो मौजूद थे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और अध्यक्ष डॉ. नितिन ए. विलियम के स्वागत भाषण से हुई। रजत जयंती के अवसर पर सेन्ट पीटर्स कॉलेज, सेन्ट पैट्रिक जूनियर कॉलेज और रागेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दीं। सेन्ट पॉल्स कॉलेज (यूनिट-2) के प्रार्थना नृत्य ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।

संगठन की 25 वर्षों की उपलब्धियों को दर्शाती एक विशेष वीडियो “समय के माध्यम से यात्रा” भी दिखाई गई। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए श्री अरविंदाक्षन को “पं. मदन मोहन मालवीय लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 2025” से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, संगठन के पूर्व अध्यक्षों व सचिवों का भी अभिनंदन किया गया।

रजत जयंती स्मारिका का विमोचन भी हुआ। सेन्ट जॉर्जिस कॉलेज, सेन्ट एंथनी जूनियर कॉलेज और सेन्ट पॉल्स चर्च कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘Big Blast’ नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। समारोह का समापन केक कटिंग और सेन्ट कॉनरेड्स इंटर कॉलेज द्वारा प्रस्तुत ‘जुबली गीत’ के साथ हुआ।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights