आगरा में DAP खाद की कालाबाजारी पर BKU (महाशक्ति) ने दिया ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी


आगरा। आगरा के बाह तहसील में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने डीएपी खाद की कालाबाजारी को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंपा है। यूनियन ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों की मिलीभगत से क्षेत्र में उर्वरक माफिया सक्रिय हैं, जिससे किसानों का जमकर शोषण हो रहा है।

यूनियन ने अधिकारियों को एक वीडियो भी दिखाया है, जिसमें 12 सितंबर की रात को एमनपुरा से डीएपी खाद से भरा एक ट्रैक्टर ले जाया जा रहा था। यूनियन ने इसे खाद की अवैध आपूर्ति का प्रमाण बताया है।

ज्ञापन में किसान यूनियन ने जिला कृषि अधिकारी, एआर कॉपरेटिव और समिति सचिवों के निलंबन की मांग की है। साथ ही, उन्होंने इस मामले में विभागीय जाँच कराने और तहसील क्षेत्र के सभी संबंधित कर्मचारियों के तबादले की भी मांग की है। किसान यूनियन का कहना है कि सरकार को किसानों के लिए डीएपी खाद की पारदर्शी और पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी माँगें पूरी नहीं हुईं तो 15 सितंबर से बाह तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया जाएगा। यह आंदोलन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह और राष्ट्रीय मुख्य सचिव श्रवण सिंह भदौरिया के नेतृत्व में होगा। इस दौरान, जिलाध्यक्ष हर्ष शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष रामावतार सिंह और जिला प्रवक्ता लक्ष्मी कांत शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights