आगरा के कावेरी मंदिर में भजन संध्या, ‘सीता रानी हमारी सरकार’ भजनों से गूंजा परिसर


आगरा। आगरा के कमला नगर स्थित पावन कावेरी मंदिर में शुक्रवार शाम जनकपुरी महिला समिति द्वारा एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। भक्ति रस में डूबे इस आयोजन में राम-सीता भक्ति के मधुर भजनों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

‘सीता रानी हमारी सरकार हमें डर काहे कौ’, ‘रघुपति राघव राजा राम’ और ‘राम जी हमारी चॉइस’ जैसे भजनों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। लाल-पीले परिधानों में सजी मिथिला नगरी की महिला श्रद्धालुओं ने जब वाद्य यंत्रों की मधुर तान पर भजनों के साथ भक्ति-भाव में झूमना शुरू किया, तो ऐसा लगा मानो जनकपुरी महोत्सव की एक झलक सामने आ गई हो।

जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कहा कि इस भजन संध्या ने जनकपुरी की मिट्टी को भक्ति रस से सराबोर कर दिया है। समिति की समर्पित सदस्याओं के सहयोग से पूरा मंदिर परिसर फूलों, दीपों और मधुर भजनों से दिव्य आभा में परिवर्तित हो गया था।

इस आयोजन में जनकपुरी महिला समिति की अध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सचिव प्रियंका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मीनू त्यागी, सह-कोषाध्यक्ष श्वेता बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चारु गर्ग, उपाध्यक्ष अंजू जी, सोनिया शर्मा, मोहिनी गोयल, रिचा मांगलिक, साधना अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, वीना अग्रवाल और मोनिका अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समिति की सदस्य शिवाली, सीमा, रिचा, रेखा, अनीता, अर्चना, ऋतु, निशा और गीता ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

कावेरी मंदिर समिति की ओर से गीता अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, ऋचा अग्रवाल, शिवाली अग्रवाल, आस्था अग्रवाल, मीणा पंधीजा, मीरा गुप्ता, रेखा श्रोत्रिय, साधना तिवारी, ऋतु अग्रवाल, आशा अग्रवाल और शारदा अग्रवाल भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

भजन संध्या का समापन राम-नाम के जयघोषों के साथ हुआ, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम और माता सीता को अपनी श्रद्धा अर्पित की।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights