आगरा के जयराम निषाद को मिलेगा वीरता सम्मान? गृह सचिव से मिले जाटव समाज के अध्यक्ष


आगरा। आगरा के ग्राम मेहरा नाहरगंज (कबीस) निवासी जयराम निषाद को उनकी बहादुरी के लिए वीरता सम्मान मिलने की संभावना बढ़ गई है। भारतीय जाटव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उपेंद्र सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह के साथ लखनऊ में गृह सचिव से मुलाकात कर जयराम के लिए वीरता सम्मान की मांग की।

जयराम ने हाल ही में यमुना नदी की तेज धारा में कूदकर दो युवकों की जान बचाई थी। उनकी इस अदम्य साहस और मानवीय संवेदना को देखते हुए ही भारतीय जाटव समाज ने उन्हें सम्मानित करने का बीड़ा उठाया।

उपेंद्र सिंह ने गृह सचिव से मुलाकात के दौरान कहा कि जयराम निषाद जैसे युवाओं की बहादुरी समाज के लिए प्रेरणा है और ऐसे नायकों को सम्मानित करना सरकार व प्रशासन का दायित्व है।

गृह सचिव ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत आगरा के जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी से फोन पर बात की और उन्हें जयराम निषाद को वीरता सम्मान दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights