आगरा में ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ युवक, फेसबुक पर दोस्ती कर बनाए आपत्तिजनक वीडियो


आगरा। आगरा में फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक को ब्लैकमेल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आवास विकास कॉलोनी निवासी सचिन सिंह को एक फर्जी फेसबुक फ्रेंड ने लड़की से मिलवाने के बहाने होटल बुलाया, जहां उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उनसे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई।

सचिन ने पुलिस को बताया कि उसकी फेसबुक पर विराट नाम के एक युवक से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान जब विराट को पता चला कि सचिन शादी के लिए लड़की देख रहा है, तो उसने एक लड़की से मिलवाने की पेशकश की। 7 सितंबर को विराट ने सचिन को आईएसबीटी स्थित जैन होटल में बुलाया।

होटल में ब्लैकमेलिंग का जाल

होटल पहुंचने पर विराट ने पिंकी नाम की एक लड़की को सचिन के पास बैठा दिया। सचिन के मुताबिक, होटल वालों ने उसे पीने के लिए कुछ दिया, जिसे पीते ही वह नशे की हालत में आ गया। इसी दौरान लड़की और होटल के लोगों ने मिलकर उसके कपड़े उतारकर आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। इसके बाद उसे कुछ और पिलाकर बेहोश कर दिया गया।

होश आने पर सचिन को ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख रुपये मांगे गए। होटल वालों ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। सचिन का साथ देने आया विराट भी इस जालसाजी में मिला हुआ था और उसने शकील नाम के व्यक्ति के खाते में 2 लाख रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। बाद में विराट भी सचिन पर पैसे देने का दबाव बनाने लगा, जिससे सचिन को शक हुआ।

जब होटल मालिक और अन्य लोग सचिन से 10 लाख रुपये की मांग करने लगे, तो 10 जुलाई को शकील और मनीष सहानी नाम के एक व्यक्ति ने दीवानी में उसे वीडियो दिखाकर धमकी दी। सचिन ने लोगों की मदद से शकील को पकड़ लिया और पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ka pradarshan

Purv ghoshit karyakram ke tahat jute karyakarta Samajwadi Party ke rashtriya adhyaksh Akhilesh Yadav ki giraftari ke virodh mein Budhwar ko Agra ke Bijlighar Chauraha par SP ke neta aur…

National Flag Day par Tirange ko di gayi salami

Kheria Mod par hua vishesh karyakram National Flag Day ke avsar par Agra ke Kheria Mod Selfie Point par vishesh karyakram ka ayojan kiya gaya. Is dauran rashtriya dhwaj ko…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights