आगरा में बड़ा हादसा टला: स्कूल बस में ट्रक ने मारी टक्कर, बच्चे सुरक्षित


आगरा। आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बुधवार को जेसीबी चौराहा, शास्त्रीपुरम पर एक स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में बच्चे मौजूद थे, जिससे चारों ओर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई।

यह हादसा सेंट वीएस पब्लिक स्कूल की बस के साथ हुआ। बस चालक ने तेज रफ्तार में बस मोड़ी, तभी सामने से आ रहे एक लोडर ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का एक हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसमें बैठे बच्चे अपनी सीटों से गिर गए।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। उन्होंने बस के इमरजेंसी गेट से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया गया है कि बस में लगभग 25 बच्चे सवार थे, जो हादसे के बाद बुरी तरह से सहम गए थे। कुछ बच्चों को कांच लगने से हल्की चोटें आईं और उनका खून भी बहने लगा, जिसके बाद वे रोने लगे।

सूचना मिलते ही सिकंदरा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं लगी है। पुलिस ने कहा कि स्कूल की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि यह एक बड़ा हादसा था, जो टल गया।

Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights