Agra

आगरा में ‘स्वर शिल्पकार परिवार’ का मंथली सिंगिंग फेस्ट, रेट्रो गानों पर झूमे लोग

आगरा। ‘स्वर शिल्पकार परिवार’ ने इस बार का मंथली सिंगिंग फेस्ट रविवार, 7 सितंबर 2025 को विभव नगर स्थित होटल एचएचडब्ल्यू में धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम की थीम ‘श्वेत-श्याम (ब्लैक एंड व्हाइट)’ थी, जिस पर सभी प्रतिभागियों ने रेट्रो गानों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। ग्रुप के एडमिन संतोष कुमार तिवारी, को-एडमिन राकेश पांडे और शेखर बाजपेई ने नए सदस्यों का स्वागत और परिचय कराया। इसके बाद, संतोष तिवारी ने गणेश जी का भजन गाकर कार्यक्रम को विधिवत रूप से शुरू किया।

कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां

इस सिंगिंग फेस्ट में संस्था के मंजे हुए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों को खूब झुमाया। इनमें विजय सिंह लोधी, डी सी मिश्रा, श्रीमती संतोष मिश्रा, अविनीश पाराशर, अरुण माथुर, सौमिन सिन्हा, अजय सक्सेना, डॉ सुरेंद्र पाठक, डॉ प्रीती पाठक, डॉ शिवानी पाठक, अमित पाठक, प्रदीप गुप्ता, मोनिका तिवारी, अनंत प्रकाश श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, अनिल कुमार मिश्रा, राकेश मोहन, जसविंदर मोहन, राजीव श्रीवास्तव, विक्रम गुप्ता, विशाल शर्मा, रजत गोयल , दीपक कश्यप, रूपेश मल्होत्रा, संजय कुमार, राहुल सिंह, गौरव श्रीवास्तव, निलेश लाल, एस एम गौतम, शिवकुमार शर्मा, दिलीप सोलंकी, मेघा मुकेश, रोहित चतुर्वेदी, संतोष शाक्य एवं मुकेश अरोरा ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां देकर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। जैसे कलाकार प्रमुख थे।कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों ने भी तालियों और जयकारों से कलाकारों का जबरदस्त उत्साहवर्धन किया। होटल एचएचडब्ल्यू के मैनेजर श्री अमितेश दीक्षित ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और व्यवस्था में पूरा सहयोग दिया।यह सिंगिंग फेस्ट एक बार फिर कलाकारों और संगीत प्रेमियों के लिए एक यादगार शाम साबित हुआ, जहाँ सबने मिलकर संगीत और कला का भरपूर आनंद लिया।

Abhimanyu Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights