सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा में, निजी कार्यक्रम में हुए शामिल


आगरा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज आगरा पहुंचे। वह यहाँ मुगल होटल में अपने पुराने स्कूल, धौलपुर आर्मी स्कूल की रीयूनियन पार्टी ‘जॉर्जियन’ में शिरकत करने आए हैं। उनके साथ उनके पुराने दोस्त भी मंच पर मौजूद हैं।

अखिलेश यादव लखनऊ एक्सप्रेस-वे के रास्ते रात करीब 8:30 बजे आईटीसी मुगल होटल पहुँचे। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ करीब दो घंटे बिताए। उनके आगरा आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता होटल के बाहर और पास के सपा जिला कार्यालय पर एकत्र हो गए।

शुरुआत में ऐसी उम्मीद थी कि अखिलेश यादव पार्टी कार्यालय जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे कार्यालय में दिन भर गहमागहमी बनी रही। हालांकि, अभी तक उनकी मुलाकात का कोई कार्यक्रम सामने नहीं आया है। एक्सप्रेस-वे पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया था।

होटल मुगल में अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं से बातयचीत की।
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights