आगरा के ताजगंज बाजार में बिजली के खंबे में लगी आग, मची अफरा-तफरी


आगरा। आगरा के ताजगंज क्षेत्र में शनिवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सब्जी मंडी के पास एक बिजली के खंबे में आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं और दिवाली के पटाखों जैसी आवाजें आने लगीं, जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। भयभीत दुकानदार तुरंत अपनी दुकानें छोड़कर सुरक्षित जगहों की ओर भागने लगे।

यह घटना दोपहर लगभग 2 बजे की है। ताजगंज बाजार में गायत्री डेयरी के पास लगे खंबे पर स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन और ऑप्टिकल फाइबर केबल का जाल बिछा हुआ था। बताया गया कि स्ट्रीट लाइट के कनेक्शन में स्पार्किंग होने से आग लग गई और यह आग तेजी से ऑप्टिकल फाइबर केबल में फैल गई।

स्थानीय लोगों ने तुरंत टोरंट पॉवर को सूचना दी, जिसके बाद पूरे इलाके की बिजली काट दी गई। टोरंट की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लगभग एक घंटे की मरम्मत के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति फिर से बहाल की गई।

ताजगंज स्थित बिजली के खंबे में लगी आग।
Abhimanyu Singh

Related Posts

Agra News: 23 अप्रैल को निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा

आगरा। ताजनगरी में इस वर्ष भगवान परशुराम जन्मोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित…

Agra News: ताजमहल के पास गंदगी, सफाई एजेंसी पर ₹3 लाख का Fine

Agra News दुनिया भर के टूरिस्ट जिस ताज की खूबसूरती देखने आते हैं, अगर वहां धूल और गंदगी का ‘वेलकम’ मिले, तो शहर की इमेज का क्या होगा? इसी सवाल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights